News Express

अज्ञात वाहन के धक्के से राजगिरी मिस्त्री घायल, रेफर

अज्ञात वाहन के धक्के से राजगिरी मिस्त्री घायल, रेफर

राजगढ़,मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर स्थित राजगढ़ भवानीपुर मोड पर साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आने से राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजगीर मिस्त्री को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
    जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी राजगिरी मिस्त्री सुभाष (45) मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे  अपने साइकिल से कम पर जा रहा था  जैसे ही वह राजगढ़ भवानीपुर मोड पर पहुंचा तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे राजगीर मिस्त्री सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजगीर मिस्त्री को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.