News Express

गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश की हुई मृत्यु।

गोवंश आश्रय स्थल में गोवंश की हुई मृत्यु।


पशुओ को नही दिआ जा रहा मानक के अनुरुप चारा 

राजगढ़,मिर्जापुर। विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत नदिहार में नवनिर्मित गोवंश आश्रय स्थल में एक गोवंश की मृत्यु हो गई। गोवंश आश्रय स्थल में इस समय 50 गोवंश रखे गए हैं। गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों को सिर्फ सूखा चारा दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद केयरटेकर ने बताया कि जो सामान मिल रहा है उसी को हम खिलाएंगे।

इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुदस्सिर अली ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल में इस समय 50 गोवंश रखे गए हैं। जिनमें से एक गोवंश की मृत्यु हो गई है। गोवंशों को 200 ग्राम दाना प्रति गोवंश दान दिए जाना  है। लेकिन सिर्फ सूखे चारे हीं गोवंशों को दिए जा रहे हैं।

राजगढ़ से जयप्रकाश मौर्य की रिपोर्ट
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.