News Express

थाना चील्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद —

राहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस
दिनांकः20.01.2024
1.थाना चील्ह पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद —
                           पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । 
    उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः19.01.2024 को उप-निरीक्षक रामकृपाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चील्ह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों 1.अवनीश कुमार पुत्र स्व0सुरेश कुमार, 2.विजय शंकर पुत्र मुन्नूलाल, 3.सूरज पुत्र नन्दू समस्त निवासीगण ग्राम गहिया थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से मालफड़ से ₹ 1260/- व जामा तलाशी से ₹ 400/- नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-14/2024 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
2. थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार —
    पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः20.01.2024 को उप-निरीक्षक हरेराम चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी 1.विजई व 2. रजई पुत्रगण गरीब निवासी गौरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

3.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 05 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0देहात-04
थाना अदलहाट-01
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.