News Express

25 लाख के गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन (अर्टिगा कार) के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

25 लाख के गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन (अर्टिगा कार) के साथ 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार


    मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक 'अभिनन्दन' द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । 
              उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना कछवां पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । रविवार 7 जनवरी 2024 को थाना कछवां पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम मुखबीर की सूचना के आधार थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत भैसा नहर पुलिया चकनन्दा मोड़ के पास से अर्टिगा कार (बिना नम्बर प्लेट) से 02 अंतर्राज्यीय गाँजा तस्करों 1. संतोष कुमार पाण्डा उर्फ रिकी पुत्र स्व0 निर्मल चन्द पाण्डा निवासी बड़सिधिया थाना सदर जनपद बालेश्वर, उड़ीसा व 2. चिन्मय रंजन बेहरा उर्फ मानस उर्फ चीनू पुत्र स्व0 चितरजन बेहरा निवासी राधा माधव मंदिर बालेश्वर पथुनवाड़ा बालासोर जनपद बालेश्वर, उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा उक्त अर्टिगा कार के डैशबोर्ड के अन्दर व पिछले सीट के नीचे छिपाकर 43 बण्डल में कुल 51.290 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । गांजा परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार (बिना नम्बर) को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.