News Express

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
    
मीरजापुर। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
    उक्त निर्देश के अनुक्रम में रविवार को थाना जमालपुर पुलिस को जरिए मुखबिर गांजा तस्करी के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना जमालपुर क्षेत्र से अभियुक्त रोशन पटेल पुत्र गोपाल पटेल निवासी पीडखीड थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-218/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।
 

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.