News Express

आजादी से पूर्व भारत का एक राज्य जो कंतित स्टेट के नाम से जाना जाता था।जिसकी राजधानी विजयपुर के नाम से जानी जाती है। यह

आजादी से पूर्व भारत का एक राज्य जो कंतित स्टेट के नाम से जाना जाता था।जिसकी राजधानी विजयपुर के नाम से जानी जाती है। यह स्थान उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के व मां विंध्यवासिनी धाम के पश्चिम दिशा में मीरजापुर व प्रयागराज हाईवे पर गैपुरा चौराहे से तीन किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है जो आज भी नगर पंचायत बनने का इंतजार कर रहा है। बताते चलें कि विजयपुर आजादी के पुर्व में राज्य होने के बावजूद अभी भी यहां ग्राम पंचायत का चुनाव कराया जाता है। जब कि यह नगर पंचायत बनाने का सभी मानक पूरा करता है। लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण विजयपुर उपेक्षित है। सरकारी आंकड़े के अनुसार यह ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है यहां लगभग बारह हजार के ऊपर मतदाता हैं। नगर पंचायत न बनने से विजयपुर विकास में बहुत पीछे छूट गया है।इस लिए बिना देर किए इसको नगर पंचायत बनाया जाय ताकि क्षेत्र वासियों का विकास हो सके।
निवेदक समस्त ग्राम वासी।
संपादक गंगाराम बौद्ध

Latest News

Newsletter

2023 © DL NEWS. All Rights Reserved.