उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, 88 साल की उम्र में हुआ निधन
.................
बुलंदशहर एनकाउंटर में ढेर हुआ D कंपनी का गुर्गा दुर्रानी!
कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर मारी थीं 15 गोलियां, छोटा शकील से था कनेक्शन!
STF और दिल्ली पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मारा गया, 16 नवंबर को मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या की थी, 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज!
.............. प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर प्राचीनतम भव्य दिव्य प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी का नेतृत्व अंजनी सोनी ने किया डामड गंज प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर जिसे देव उठनी एकादशी भी कहा जाता है इस महत्वपूर्ण अवसर पर भव्य दिव्य प्रभात फेरी का परिभ्रमण हुआ बुजुर्गों के अनुसार एकादशी प्रभात फेरी की परंपरा लगभग 100 वर्षों की है जिसका प्रारंभ बाजार निवासी स्वर्गीय रामकृष्ण केसरी और स्वर्गीय केशव प्रसाद केसरी एवं बाजार के निवासियों के द्वारा प्रारंभ किया गया उस परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जाता है इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री माधव महेंद्र रामानुज दास प्रभात फेरी का नेतृत्व किया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया की हनुमना निवासी अनन्य वैष्णव भक्त सरजू प्रसाद वैद्य परम कृष्ण भक्त है जन समाज के लिए उदाहरण है प्रबोधिनी एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण है इस अवसर पर भव्य और दिव्य प्रभात फेरी अनुकरणीय है सनातन परंपरा का निर्वहन हो रहा है कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालु प्रभात फेरी का प्रारंभ रामलीला गली स्थित श्री भोलेनाथ के मंदिर से प्रारंभ होता है और भजन कीर्तन के साथ बाजार में स्थित सभी मंदिरों पर पूजा अर्चन होता है तथा परिभ्रमण करते हुए सेवटी नदी स्थित आदि शक्तिश्री दुर्गा मंदिर का दर्शन करते हुए पुनः भोलेनाथ के मंदिर पर समापन होता है इसके पश्चात प्रसाद का वितरण होता है कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बाजार के नागरिकों ने भागीदारी किया जिसमें ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान पति लवकुश केशरी संजीव केसरी तारकेश्वर जी धीरज केसरी अनिल केसरी विजय पाल ओमकार केसरी सुरेंद्र केसरी सुरेंद्र शर्मा बैजू केसरी चतुर्भुज सतीश केसरी पिंटू केसरी कल्याण दास कैलाश नाथ कपड़ा वाले तथा डॉक्टर दिलीप गुप्ता कैलाश केसरी सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे प्रभात फेरी के अवसर पर जगह-जगह पर मंदिरों एवं घरों से महिलाओं एवं पुरुषों ने पुष्प वर्षा की तथा पूजन अर्चन किया
................. सनातन प्रचार प्रसार अभियान समिति का बैठक हुआ संपन्न सर्वसम्मति से अध्यक्ष का हुआ चयन डामड गंज निर्धारित समय पर सांस्कृतिक श्री रामलीला गली में ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता के आवास पर सनातन प्रचार प्रसार अभियान समिति का बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक संजीव कुमार केसरी ने किया वक्ताओं ने सनातन के लौकिक तथा पारलौकिक तत्व को परिभाषित किया पारलौकिक के रूप में सनातन की परिभाषा गुढ एवं रहस्यो से भरी है सनातन ही सत्य है शाश्वत है आदि और अनंत है तथा लौकिक रूप से वसुदेव कुटुंबकम इसका मूल तत्व है सनातन सभी के जो भी जड चेतन जीव जंतु प्राणी मात्र इस धरा पर जो कुछ है वह कुटुंब के अंतर्गत आता है इस भावना एवं समर्पण को विस्तार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संगठन के गठन की आवश्यकता पर बल दिया इसका विस्तार हो इस पर विचार किया गया संगठन का सर्वसम्मति से लव कुश जी को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया इस अवसर पर तारकेश्वर केसरी अंजनी सोनी धीरज केसरी अनिल केसरी श्रीमती प्रतिमा सिंह विवेक कुमार हजारीलाल रामजतन पासवान लाला मोबाइल सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे कार्यक्रम में संजना नंद को मीडिया प्रभारी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रमुख के रूप में विमला श्रीवास्तव का चयन किया गया 1 महीने में निर्धारित समय पर पूजन अर्चन एवं प्रसाद वितरण का कार्य किया जाएगा यह निश्चित किया गया संगठन का विस्तार कैसे हो इसके बारे में विचार किया गया
................ मा0 आयुक्त निर्वाचन आयोग ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में निर्वाचन से सम्बंधित कार्यों की की समीक्षा शुद्ध एवं त्रुटिरहित हो मतदाता सूची-कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न रहने पाएं वंचित -मा0 निर्वाचन आयुक्त महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों में कैम्प लगाकर एवं अभियान चलाकर युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में कराएं शामिल जिस विधानसभा में कम हो जेण्डर रेसियों वहां पर अभियान चलाकर पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में कराएं शामिल- विभिन्न स्वयं सहायता समूहों का भी लें सहयोग निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान कराने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का गुणवत्तापूर्ण कराएं प्रशिक्षण स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित कराना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तर दायित्व मीरजापुर 20 नवम्बर 2026- मा0 आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, श्री विवेक जोशी ने आज अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्ष पूनम, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 विजेता, नमामि गंगे संगम लाल के अलावा सभी आर0ओ0/ई0आर0ओ0 उपस्थित रहें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित चल रहे कार्यों एवं जनपद की सामान्य जानकारी व विधानसभावार ईपी रेशियों, जेण्डर रेशियों तथा अन्य कार्यों के बारे पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कानून व्यवस्था के सम्बंध में मा0 निर्वाचन आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग सम्पादित कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तर दायित्व है उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान निर्वाचन कार्य में लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है सभी लोग अपने दायित्वों का पारदर्शी व निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें उन्होंने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं शुद्ध हो इसके लिए यह प्रयास किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक, मतदाता बनने से छूटने न पाएं। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि महाविद्यालयों, छात्रावासों कोचिंग संस्थानों एवं भर्ती रैलियों में भी कैम्प लगाकर एवं अभियान चलाकर युवा मतदाताओं से फार्म-6 भरवाते हुए मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाए। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अधिक से अधिक नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाए। जेण्डर रेसियों की समीक्षा करते हुए मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिस विधानसभाओं/क्षेत्रों मे जेण्डर रेशियों का प्रतिशत कम पाया जाएं वहां पर विशेष अभियान चलाकर पात्र महिलाओं से फार्म-6 भरवाते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी समन्वय बनाकर सहयोग लिया जाए। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि फार्म-8 संशोधन से सम्बंधित कार्यों पर सतत् निगरानी बनाये रखे एवं निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। मा0 निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बीएलओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सम्बंधी कार्यों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। निर्वाचन कार्य में लगे हुए मतदान कार्मिकों का जितनी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण होगा, उतनी ही सरलता एवं सहजता से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में मदद मिलेगी। पोलिंग स्टेशन/मतदेय स्थलों की समीक्षा के तहत कहा कि एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न हो तथा मतदान के समय मतदान कार्मिकांे के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे। उन्होंने संवेदनशील बूथों के चिन्हीकरण सहित कानून व्यवस्था के सम्बंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में अवगत भी कराया जाए। बैठक के अंत में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने मा0 निर्वाचन आयुक्त महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। ईआरओ सहित निर्वाचन कार्य से सम्बंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह उपस्थित रहें
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.