मिर्जापुर के थाना अहरौरा पुलिस टीम को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना पर 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 25 हजार का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गांजा बिक्री की धनराशि 11000 रूपये बरामद, लगभग आधा दर्जन मुकदमे है दर्ज।
...........................
त्योहार से पहले अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करनपुर में चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में पटाखे पकड़े जाने की खबर!
एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, कई घंटे से करनपुर चौकी पुलिस के कब्जे में पटाखों से भरी गाड़ी!
मिर्जापुर। त्योहार के मद्देनजर एसपी के सख्त निर्देशन में अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच करनपुर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर, चार पहिया वाहन से बड़े पैमाने पर पटाखे ले जा रहे एक पटाखा व्यवसायी के वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि करनपुर चौकी पुलिस ने पटाखों से भरी गाड़ी को कब्जे में लेकर कई घंटे से चौकी पर खड़ा कर रखा है। अब सवाल यह है कि वाहन में कितनी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं और संबंधित व्यवसायी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
.................. लखनऊ: यूपी बीजेपी की कल बड़ी बैठक। ???????? कल सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी बैठक। पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष रहेंगे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह होंगे शामिल। यूपी प्रभारी विनोद तावड़े समेत सभी चार सहप्रभारी भी रहेंगे मौजूद। कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर आगामी संगठनात्मक रूपरेखा होगी तैयार। संगठन के काम को बूथ स्तर तक पहुंचाने और बूथ मजबूती पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस।
..................... लखनऊ: यूपी में फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा, साढ़े 3 लाख शिक्षकों की जांच शुरू। ???? परिषदीय और एडेड स्कूलों के करीब 3.5 लाख शिक्षकों की अर्हता और नियुक्ति की जांच शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सभी जिलों के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों (एडी) व बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षकों की अर्हता की जांच करें। शिक्षकों के नियुक्ति पत्र और सभी शैक्षिक दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड, टीईटी, सीटीईटी समेत नियुक्ति के लिए जरूरी सभी योग्यताएं शामिल हैं। दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने होंगे। हर शिक्षक से शपथ पत्र भी लिया जाएगा, जिसमें यह बताना होगा कि उसका कोई निकट संबंधी बेसिक शिक्षा अधिकारी या उससे ऊपर के पद पर शिक्षा विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त तो नहीं है। जांच प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से होगी। बीएसए अपने जिले की जांच रिपोर्ट एसटीएफ को सौंपेंगे। फर्जी या अनियमित तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट एसटीएफ के 18 रेंज कार्यालयों और 7 कमिश्नरेट को भेजी जाएगी। शपथ पत्र में पति-पत्नी, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, बहू, दामाद, सास-ससुर, भाई-बहन, साले-बहनोई और अन्य निकट संबंधियों का भी ब्योरा देना होगा।
........... आईएएस दीपक कुमार के रिटायर होते ही बड़ा फेरबदल अनुराग श्रीवास्तव बने नए APC आलोक कुमार-2 को IIDC आलोक कुमार-3 को मिला वित्त विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में शनिवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार के सेवानिवृत्त होते ही शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। दीपक कुमार के पास अब तक कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी), अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा अपर मुख्य सचिव वित्त जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। उनके रिटायर होते ही शासन ने इन तीनों प्रमुख पदों समेत 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल के आदेश जारी कर दिए हैं। दीपक कुमार के खाली हुए पदों को वरिष्ठ अफसरों के बीच बांटते हुए शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को नया कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) तैनात किया है। अनुराग श्रीवास्तव इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक ग्रामीण पेयजल मिशन तथा परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। वहीं, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) के शीर्ष पद की जिम्मेदारी आईएएस आलोक कुमार-2 को सौंपी गई है, जिन्हें इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव एनआरआई तथा अध्यक्ष पिकप का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी क्रम में वित्त विभाग की कमान संभालते हुए आईएएस आलोक कुमार-3 को अब प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त तथा प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि उनके पास प्रमुख सचिव नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नोडल अधिकारी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का दायित्व पहले से है। प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महानिदेशक उपाम एम० देवराज को अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त जिम्मा मिला है। प्रमुख सचिव कृषि डॉ० एम०के०एस० सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय और परियोजना निदेशक यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि प्रमुख सचिव लोक निर्माण तथा उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय चौहान को सीईओ यूपीडा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पंधारी यादव को प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। निगमों व मंडलों के स्तर पर हुए बदलावों में उप्र जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार को स्थानांतरित कर एमडी पीसीएफ बनाया गया है, जबकि पीसीएफ के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह को अब उप्र जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन कृष्ण कुमार को झाँसी मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन चन्द्र शेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (पीएमकेएसवाई) व प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं, सचिव प्रशासनिक सुधार भूपेंद्र एस० चौधरी को स्थानांतरित कर सचिव उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के पद पर भेजा गया है, जबकि प्रतीक्षारत चल रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार बनाया गया है। विशेष सचिव समाज कल्याण प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.