News Express

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी तेज

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी तेज

मिर्जापुर। जिले की पूर्व जिलाधिकारी एवं IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। उनके इस ऐलान के बाद मिर्जापुर की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दिव्या मित्तल ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी थी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वह विंध्याचल धाम पहुंची थीं, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के दौरान कलश स्थापना भी की थी।
इसके बाद से दिव्या मित्तल मिर्जापुर जिले में ही रहकर अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात कर रही हैं। जनसंपर्क के जरिए वह लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह शहर में आयोजित दुर्गा पूजा के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं।
सबसे अहम बात यह है कि दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। ऐसे में आगामी चुनाव में उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देखना होगा कि नई राजनीतिक पार्टी के गठन के बाद दिव्या मित्तल मिर्जापुर की राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं और जनता के बीच उन्हें कितना समर्थन मिलता है।
फिलहाल, उनकी नई पार्टी की घोषणा और सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी ने जिले के राजनीतिक माहौल को चर्चा में ला दिया है।

................ थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 12195/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर दिनांक 07.08.2026 को आवेदिका किरन सिंह पत्नी स्व0 संतोष कुमार सिंह निवासी बडगावां थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत सं0- 33107260161530 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि मेरा मोबाइल हैक करके बैंक खाते से ₹ 55591/- ट्रांसफर कर लिया गया । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदिका के खाते में धनराशि ₹ 12195/- को होल्ड करात…

................ फोन हैंक कर की गयी साइबर ठगी से सम्बन्धित धनराशि ₹ 66,999.84 को थाना को0देहात साइबर टीम द्वारा आवेदक के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक प्रदीप कुमार यादवपुत्र गुलाब चन्द्र यादव नि0 भरूहना थाना को0 देहात जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई साइबर ठगी की सूचना दिनांक 07.08.2026 को थाना को0 देहात की साइबर सेल में NCRP पोर्टल के माध्यम से दी गई । जिनके द्वारा शिकायत सं0 33108260198142 दर्ज कराया गया और बताय़ा गया की आवेदक का मोबाइल फोन हैक कर ठगों द्वारा आवेदक के साथ कुल 83,999.00/- रू0 का फ्राड़ कर लिया गया था । इस प्रकरण में आवेदक से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाको0 देहात की साइबर सेल टीम द्वारा जॉच प्रारंभ कि गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0 देहात की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जॉच के दौरान ठगी की गई धनराशि 83,999.84 में से 66,999.84/- रु0 सम्बन्धित बैंक तथा वॉलेट से सम्नवय स्थापित कर आवेदक के खाते मेंवापस कराई गयी । पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवां साइबर क्राईम टीम थाना को0 देहात पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धि होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों कोउनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हतेु बताये जाने की बात बतायी गयी । साइबर सेल टीम थाना को0 देहात- प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा, म0आ0 प्रियंका सिंह, रि0का0 सुनील द्विवेदी थाना- को0 देहात, मीरजापुर ।

......... थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः03.10.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-475/2026 धारा 137(2),87,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः16.10.2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र बसंतलाल निवासी भष्मा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया थाना को0देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-475/2026 धारा 137(2),87,65(1),352 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.