News Express

मिर्जापुर में NH-35 की नई सड़क महीनों में उधड़ी, मौत को दावत दे रहे गड्ढे - कौन लेगा जिम्मेदारी?

मिर्जापुर में NH-35 की नई सड़क महीनों में उधड़ी, मौत को दावत दे रहे गड्ढे - कौन लेगा जिम्मेदारी?

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर से प्रयागराज को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-35, टेंगरा मोड़ से मिर्जापुर शहर तक इन दिनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर बनी नई सीमेंट कंक्रीट सड़क बीच से उखड़ गई है। मौके की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं - सड़क के बीचों-बीच 4 से 8 इंच गहरे और 3 से 4 फीट चौड़े गड्ढे बन गए हैं, ऊपर चिपकाई गई तारकोल की परत रेवड़ी की तरह बिखर कर किनारे पड़ी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क अभी एक साल पहले ही अमेरिका-जापान की आधुनिक तकनीक का हवाला देकर बनाई गई थी। सरकार ने इसके लिए लंबा-चौड़ा बजट भी दिया, लेकिन घटिया मटेरियल और मानकों की अनदेखी के चलते सड़क जगह-जगह से फट रही है और धंस रही है। सबसे ज्यादा खतरा बाइक और ई-रिक्शा चालकों के लिए है। रात में तो ये गड्ढे दिखाई भी नहीं देते, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।

क्या कहता है सड़क का नियम-कानून?
ऑनलाइन सर्च और NHAI के नियमों के अनुसार, नेशनल हाईवे EPC मोड पर बनते हैं। इसमें ठेकेदार का Defect Liability Period (DLP) तय होता है। बिटुमिनस सड़क के लिए 5 साल और कंक्रीट सड़क के लिए 10 साल तक ठेकेदार ही रखरखाव के लिए जिम्मेदार होता है। इस दौरान सड़क खराब होने पर सरकार नहीं, बल्कि निर्माण एजेंसी को ही अपने खर्च पर उसे ठीक करना पड़ता है। मंत्रालय भी कई बार कह चुका है कि DLP के बाद ही रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार की होती है।  

प्रदेश सरकार का रुख भी सख्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा था कि "प्रत्येक नई सड़क पर 5 साल की गारंटी होनी चाहिए, अगर सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो निर्माण एजेंसी ही उसे दोबारा बनाएगी" और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा, जवाबदेही तय की जाएगी।  

तो फिर सो रहा है प्रशासन?
सवाल यह है कि जब नियम इतने स्पष्ट हैं, तो मिर्जापुर में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? NH-35 विंध्याचल धाम को जाने वाला मुख्य मार्ग है। कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि मेला शुरू होने वाला है, जहां लाखों श्रद्धालु इसी सड़क से गुजरेंगे। मुख्यमंत्री ने खुद विंध्याचल मंडल की बैठक में मार्गों को साफ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।

यदि इस लापरवाही से किसी श्रद्धालु या आम नागरिक की जान जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या केवल ठेकेदार? नहीं, इसके लिए NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, PWD के अधिशासी अभियंता और जिला प्रशासन भी बराबर जिम्मेदार होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गड्ढों से होने वाली मौत पर संबंधित विभाग पर मुआवजे की जिम्मेदारी भी तय होती है।

जनता की मांग है कि शासन तत्काल इस सड़क की तकनीकी जांच कराए, दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करे और नवरात्रि मेले से पहले युद्धस्तर पर मरम्मत सुनिश्चित करे।

................... सेवा संकल्प अभियान के तहत नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लगवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,नगर पालिका कर्मियों की हुई जांच मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की पहल पर नगर पालिका परिषद एवं रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अक्टूबर को ओझला पुल के पास विंध्याचल मार्ग स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों, विशेषकर स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर राजेश प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शिविर में स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी एवं नेत्र रोग से संबंधित निःशुल्क ओपीडी परामर्श दिया गया। इसके साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, सीरम क्रिएटिनिन, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) तथा आंखों और चश्मे की जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी और स्वच्छता मित्र शहर की साफ-सफाई एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत से शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना भी जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।इस मौके पर ईओ जी लाल,सीएसआई मनोज सेठ, आनंद कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

............... विंध्याचल के रामगया घाट पर अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने किया पिंडदान मीरजापुर / विंध्याचल जनपद मीरजापुर के विंध्याचल अंतर्गत शिवपुरा स्थित रामगया गंगा घाट पर आज अमावस्या के अवसर पर पिंडदान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया मान्यता है कि इस घाट पर अमावस्या पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पूर्वजों के नाम पिंडदान, तर्पण और दान-पुण्य किया। दूर-दराज के जिलों प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र और बिहार प्रांत से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंचे थे घाट पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। भीड़ को देखते हुए थाना विंध्याचल पुलिस प्रशासन और विंध्याचल थाना की टीम घाट पर तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की टीम लगाई गई है नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश की भी विशेष व्यवस्था की गई , स्थानीय पुरोहित व अन्य लोगों ने बताया कि रामगया घाट का पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि भगवान राम ने भी यहाँ पिंडदान किया था, इसलिए इसे छोटा गया भी कहा जाता है। अमावस्या पर यहाँ मेला जैसा माहौल रहता है।शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहता है प्रशासन के अनुसार लगभग 20 से 25 हजार लोगों ने आज पिंडदान किया।

...................... CM योगी ने VC के दौरान अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश - जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब - CM निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में निस्तारण करें अधिकारी- CM नवरात्र से छठ तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से करें सीधा संवाद-CM समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं तो तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही- CM महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी, मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाएं- CM स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई और एंटी रोमियो स्क्वॉड की चेकिंग तेज करने के निर्देश, नवरात्र, दशहरा और छठ पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें अधिकारी-CM प्रमुख देवी मंदिरों में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करायें - CM शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर मांस-मदिरा की दुकानें न लगने दें- CM अतिवृष्टि प्रभावितों को तत्काल राहत दें अधिकारी, 48 घंटे में नुकसान और राहत वितरण की रिपोर्ट तलब , किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, कालाबाजारी पर लगाएं रोक- CM त्योहारों पर सुगम यातायात, साफ-सफाई और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाये - CM संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाएं, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करें -CM

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.