रजौह,सुगापांख मड़िहान क्षेत्र लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 165 मरीजों का हुआ उपचार
जोड़ों के दर्द, आंख, शुगर और हृदय रोग के मरीजों की हुई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
मड़िहान, मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के रजौहा, सुगापांख में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भूमि विकास बैंक, लालगंज, मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 165 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चला।
शिविर में मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द, आंखों की समस्या, पेट संबंधी बीमारियों, मधुमेह (शुगर) एवं हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. ओ. पी. सिंह, डॉ. शालिनी सिंह पटेल, डॉ. नवेंदु पटेल एवं डॉ. सुनील पाल ने मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की। पैरामेडिकल टीम में दीपक मौर्य, सीमा मौर्य, सरिता गौतम, संजीव प्रजापति, मनीष मौर्य एवं हर्ष मौर्य का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सिंह पटेल उर्फ बबलू एवं श्री केदारनाथ जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
डॉ. एस. पी. पटेल ने कहा कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ग्रामीणों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होता है और जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल पाता है। आयोजकों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
............. [9:08 pm, 4/10/2026] H Papa Ji: एड, एस पी त्रिपाठी स्वागत गुजरात समय पत्रिका चीफ एडिटर प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया उत्तर प्रदेश हेड प्रभारी वर्क आल इंडिया,, [9:12 pm, 4/10/2026] H Papa Ji: थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.10.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-278/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.10.2026 को उप निरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी नचनियाबीर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
........... थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नातिन को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-210/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 04.10.2026 को उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त शनी पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम व्यासपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. थाना को0शहर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.10.2025 को वाजी अनुज कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 चिन्तामणी मिश्रा निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शराब के नशे में धमकी देते हुए पिस्टल दिखाने व लहराने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-154/2026 धारा 109,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 03.10.2026 को उप निरीक्षक जय दीप सिंह चौकी प्रभारी कचहरी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक श्रीवास्तव पुत्र स्व0 पोखराज श्रीवास्तव निवासी रमईपट्टी मिशन कम्पाउन्ड थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल 7.56 बोर मय 01 कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.