News Express

यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री

यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा- प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

भदोही के विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है सरकार: मुख्यमंत्री

'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

लखनऊ, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों से उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी साझा की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम ने लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है।

यूपी के हुनर का लोहा मनवा रहा भदोही का कालीन
सीएम ने लिखा, जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे। आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है। हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।

निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद
मुख्यमंत्री ने बताया कि वह आज एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ कर कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से संवाद करेंगे। कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगी विकास की सौगात
मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस अवसर पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे।

News Image

............... सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु दिए निर्देश। मुख्यमंत्री ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

..................... चार्जिंग स्टेशन यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य

News Image

................. मीरजापुर। आगामी शारदीय नवरात्र मेला एवं मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मीरजापुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं रविवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ विंध्याचल क्षेत्र में श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों एवं वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मां विंध्यवासिनी के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन पूजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय साथ ही पार्किंग स्थलों पर उचित प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्र मेले को लेकर व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तैयार की जा रही है ताकि देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से माँ विंध्यवासिनी का दर्शन कर सकें,

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.