News Express

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र 1997 बैच को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

यूपी में सीनियर PCS अधिकारी बर्खास्त!

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र 1997 बैच को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

यह कदम नोएडा विकास प्राधिकरण में उनके कार्यकाल के दौरान हुए 3,800 करोड़ से 4,000 करोड़ के बड़े लीजबैक घोटाले (भूखंड घोटाले) में संलिप्तता के चलते उठाया गया है।

     1997 बैच के PCS अधिकारी हरीश चंद्र वर्तमान में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में खाद्य एवं रसद विभाग के स्थानिक प्रतिनिधि के पद पर तैनात है।

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक IAS एम. देवराज ने उनकी बर्खास्तगी केआदेश जारी कर दिया है

नोएडा प्राधिकरण में वर्ष 2011 में सचिव पद पर तैनाती के दौरान, उन्होंने ग्राम शहदरा के सेक्टर 140-ए, 141, 142 और 143 के अंतर्गत आने वाली लगभग 3,81,527 वर्ग मीटर अर्जित भूमि को नियमों के विपरीत जाकर बाहरी लोगों और निजी कंपनियों के नाम लीजबैक कर दिया था।

नियम में लीजबैक की यह सुविधा सिर्फ स्थानीय गांव के पात्र किसानों के लिए आरक्षित थी (जिसमें प्रति परिवार अधिकतम 450 वर्ग मीटर का प्रावधान था)। विभागीय जांच में सामने आया कि नियमों को ताक पर रखकर बाहरी निजी कंपनियों को 15,000 वर्ग मीटर से भी ज्यादा के भूखंड आवंटित किए गए, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3,800 करोड़ आंकी गई थी। इनके ऊपर वर्ष 2013 से ही अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति चल रही थी, जिसकी जांच नोएडा प्राधिकरण की तत्कालीन सीईओ IAS रितु माहेश्वरी ने की थी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है। इसी जांच की वजह से PCS हरीश चंद्रा का IAS में प्रमोशन रुका हुआ था।

............. मिर्जापुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण को लेकर सवाल, दाल-दलिया और रिफाइंड नहीं मिलने का आरोप मिर्जापुर। जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पोषाहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि लाभार्थियों को निर्धारित पोषाहार में दाल, दलिया और रिफाइंड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि फिलहाल केवल बेसन ही दिया जा रहा है।लाभार्थियों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषाहार में निर्धारित सामग्री पूरी मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन दाल, दलिया और रिफाइंड नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि यदि निर्धारित पोषाहार की आपूर्ति नहीं हो रही है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या संबंधित विभाग की ओर से पोषाहार की आपूर्ति और वितरण की नियमित निगरानी की जा रही है?लाभार्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और निर्धारित पोषाहार की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को निर्धारित पोषाहार कब तक उपलब्ध कराया जाता है। ............ P7 न्यूज़ चंदौली— मुग़लसराय में दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा कराया दर्ज शादी में लाखों की नकदी, जेवर व घरेलू सामान देने का दावा....... विवाहिता का आरोप—शादी के बाद 8 लाख रुपये और बुलेट की मांग की गई...... मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप.... मायके वालों को भी धमकी देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार...... कल मुग़लसराय कोतवाली में दिया गया प्रार्थना पत्र, पुलिस मामले की जांच में जुटी..... मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना (भीखपुर) गांव का मामला....

.............. ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ यूपी की सियासत में दिव्या मित्तल की एंट्री! पूर्व IAS का ऐलान “चलिए, हिसाब मांगते हैं प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। हाल ही में VRS लेने वालीं मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है। मीरजापुर और देवरिया समेत कई जिलों में डीएम रहीं दिव्या मित्तल ने कहा “हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए मित्तल ने कहा कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी है। उनका आह्वान है “चलिए, हिसाब मांगते हैं।”

............... गोरखपुर- CM योगी आज महंत दिग्विजयनाथ महाराज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे !! ** दिल्ली- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों ,सह प्रभारियों की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में कुछ ही देर में शुरू होगी !! ** दिल्ली- HM अमित शाह आज बारापुला फ़ेज़ थ्री एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे !! ** लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट - भाजपा में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं- बच्चे जब बाइक पर बैठेते हैं तो बिना बात के हार्न बजाते रहते हैं। सत्ता पक्ष के लोग परिपक्व बनें बिना बात के हार्न न बजाएं !! ** दिल्ली- कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज , आगामी चुनाव पर होगी चर्चा !! ** कुशीनगर - कुशीनग में नारायणी नदी का तटबंध बीती देर रात पानी के भारी दबाव के चलते लगभग 25 मीटर तक टूट गया, राहत , बचाव , मरम्मत का कार्य जारी !! .................. दिल्ली - संभल हिंसा का मामला - सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगाया NSA रद्द किया - उत्तर प्रदेश सरकार पर दस लाख का जुर्माना लगाया , SC ने कहा - ग़लत तरीके से NSA लगाया गया !!

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.