News Express

 सोमवार, 28 सितम्बर 2026 के मुख्य समाचार 

 जय श्री राम 

 सोमवार, 28 सितम्बर 2026 के मुख्य समाचार 

???? दक्षिण अफ्रीका में दो सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में 27 लोगों की मौत

???? पाकिस्तान से आए 28 लड़ाकों को अफगान सुरक्षा बलों ने मार गिराया

???? वैश्विक कौशल मंच पर भारत ने बड़ी छलांग लगाई

???? सेना की क्षमताएं बढ़ाने के लिए सेना प्रमुख ने दिया ‘समर्थ’ विजन

???? मतदाता सूची में हर दिन जुड़ रहे करीब 50 हजार युवा, SIR शुरू होने के बाद अब तक 2.88 करोड़ युवा मतदाता जुड़े

???? NTA दफ्तर की सुरक्षा अब CISF के हवाले

???? IIT-JEE Advanced का पेपर लीक करवाने के प्रयास में दो आरोपित गिरफ्तार

???? ‘राम मंदिर से विश्व पटल पर स्थापित होगा भारत का विचार’

???? इंसानों के लिए कैंसर के बेहतर इलाज की खोज में मददगार हो सकती हैं बिल्लियां

???? बोइंग 737 मैक्स की लैंडिंग में आ सकती है अड़चन

???? ऑनलाइन गेमिंग कंपनी GamesKraft की 442 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

???? IPO के लिए नौ कंपनियों ने जमा किए प्रारंभिक दस्तावेज

???? वेनेजुएला से तेल खरीद बढ़ाने को तैयार भारत

???? अंबाला में अवैध तीन मंजिला भवन गिरा, हादसे में श्रमिक दबे; चार की मौत और 13 घायल

???? उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान

???? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमो क्रिकेट लीग’ का शुभारंभ करेंगे

???? जापान में आज ट्रैक-फील्ड पर हरियाणा के 10 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

???? आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, हर जिले में अलग-अलग नेता संभालेंगे कमान

???? तमिलनाडु सरकार कानून-व्यवस्था को RTI से बाहर रखने के फैसले से पीछे हटी

???? एशियाई खेलों में भारत ने अब तक जीते 37 पदक, इनमें 4 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य शामिल

???? जापान में हरियाणा के एथलीटों पर नजर, आज ट्रैक-फील्ड स्पर्धाओं में उतरेंगे प्रदेश के 10 खिलाड़ी

 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो.. सुप्रभात..!! 
                            जय हो ????

................ सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 28 - सितंबर - सोमवार ???? ============================== 3 दिन की बैंक हड़ताल टली: कर्मचारियों की मांगों पर हाई लेवल कमेटी बनेगी; आज से होने वाली स्ट्राइक के कारण संडे को बैंक खुले थे 1 पीएम बोले- आतंकियों को करारा जवाब देंगे, सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को भारत की नीति दिखाई; मन की बात में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र 2 शाह ने देश की पहली LNG ट्रेन को हरी-झंडी दिखाई, टैंक फुल होने पर 2200 किमी चलेगी, LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकेगा इंजन 3 एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव 4 CEC विवाद के बीच राहुल गांधी का सामने आया नया बयान, बोले- जब लहरें तेज हों, मुझे तब समुद्र में तैरना पसंद 5 कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक रहस्यमयी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब वह उफान पर हो। यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक तरह की शांति है।' राहुल गांधी ने इस पोस्ट में इसके पीछे की वजह या संदर्भ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए उनके इस संदेश को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 6 'मेरे परिवार को गालियां दीं', थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा 7 दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक सिर्फ वीडियो बना रहा था। राहुल ने इसे सरकार के अहंकार से जोड़ते हुए कहा कि सवाल पूछने वालों को दबाया जा रहा है और यह कथित ‘वोट चोरी’ से पैदा हुए अहंकार का नतीजा है। 8 सड़क पर सवाल पूछो - थप्पड़। पेपर लीक पर सवाल पूछो - लाठी। संसद में सवाल पूछो - माइक बंद। ये लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें अब ये डर ही नहीं कि चुनाव इन्हें हटा सकता है। वोट चोरी यही खरीदती है - सिर्फ नतीजा नहीं, उसके बाद आने वाला अहंकार भी। जो सरकार जीत को पक्का मान लेती है, उसे आपकी रजामंदी नहीं चाहिए - आपकी खामोशी और अंधभक्ति चाहिए 9 कॉकरोच पार्टी को मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जुटना था, दीपके बोले- अब 2 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन होगा 10 वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी 11 वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना बड़ी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट जज बोले- परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता, मध्यस्थता सबसे बेहतर 12 अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले, NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी 13 सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, कहा- रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे, इनसे रहें सावधान 14 TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला, बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े; 4 महीने में चौथा अटैक 15 तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया, कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न 16 इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित; 47 दिन में इंडिगो से जुड़ा छठा मामला 17 UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 0.4% MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई 18 AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे, इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर 19 कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, पहला वनडे 8 विकेट से जीता; विराट ने सबसे तेज 15 हजार रन बनाए 20 शेयर बाजार में इस हफ्ते हलचल की उम्मीद, US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमत जैसे 8 फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल

News Image

......... सड़क हादसे में लालपुर-पांडेयपुर थाने के हेड कांस्टेबल गंभीर घायल, बायां पैर कटा वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर कट गया। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी चिंता का माहौल है।

............. डंपर की टक्कर से ऑटो पलटा, बालक समेत तीन घायल। राजगढ़, मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार के पास रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सवारी लेकर जा रहे ऑटो में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक संदीप सोनभद्र से राबर्ट्सगंज और राजगढ़ के बीच सवारी ढोने का कार्य करता है। रविवार की रात वह ऑटो में सवारी लेकर राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। सोनबरसा बाजार के पास रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे डंपर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में ममता (32) निवासी सरैया, सोनभद्र, दो वर्षीय एक बालक और ऑटो चालक संदीप निवासी सरंगा, थाना करमा, सोनभद्र घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया कि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख, बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। .......... मित्रों के सामने डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव में रविवार को मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर मीरजापुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खोराडीह गांव निवासी 20 वर्षीय रविनेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रविवार को उसके पिता ने मित्रों के सामने पढ़ाई को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने और मित्रों की संगति में समय बर्बाद नहीं करने की बात कही। मित्रों के सामने डांट पड़ने से क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा सब्जी की फसल में छिड़काव करने वाला कीटनाशक खा लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर उल्टी करने लगा। लगातार उल्टी करते देख स्वजन को घटना की जानकारी हुई। हालत गंभीर देख उसे तत्काल राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।इस संबंध में चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर देखते हुए, बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है। ............ थाना अहरौरा पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.09.2026 को वादी अभिषेक कुशवाहा पुत्र स्व0 ज्ञान प्रसाद निवासी स्व0 ज्ञान प्रसाद निवासी शिवपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी को धन व अन्य विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म प्ररिवर्तन करने का लालच देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-203/2025 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 27.09.2026 को उप निरीक्षक राम आशीष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से 04 नफर अभियुक्तों 1. विनोद कुमार पुत्र महादेव प्रसाद निवासी रजौली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. सुभाष पुत्र दुक्खी निवासी निबी देवरिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3. उमाशंकर पुत्र डंगर निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व 4. राजेन्द्र पुत्र विश्वनाथ निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.