News Express

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का पंखा, तार व टोटी आदि बरामद

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का पंखा, तार व टोटी आदि बरामद
                  
मीरजापुर 

थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.09.2026 को वादी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र जयराम सिंह निवासी धनसिरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध वादी के वाटिका से पंखा, तार व टोटी आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-156/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक पुरंजय चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित राजभर पुत्र स्व0 उमेश राजभर निवासी ग्राम छितौना थाना जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अदद पंखा, 01 अदद टोटी, केबिल तार व पिलाश बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

.................. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थ) का खरीद बिक्री करने व मुनाफाखोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.09.2026 को वादी राज सिंह यादव (पूर्ति निरीक्षक लालगंज) द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थों) का भण्डारण व क्रय-बिक्र किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 303(2),317(2) बीएनएस बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाक्ष्य ड्रमण्डगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.09.2026 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत लहुरिया दह के पास से 02 अभियुक्तों 1. श्रीनारायण जायसवाल पुत्र संगम लाल जायसवाल व 2. विनोद कुमार जायसवाल पुत्र राजबहोर जायसवाल निवासीगण भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से 130 लीटर अवैध डीजल व डीजल के भंडारण हेतु गैलन व ड्रम बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

................... पुलिस द्वारा अवैध रूप से डीजल का खरीद बिक्री करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार डामड गंज अवैध रूप से डीजल बेचने वालों को पुलिस में गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.09.2026 को वादी राज सिंह यादव (पूर्ति निरीक्षक लालगंज) द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अवैध रूप से डीजल (पेट्रोलियम पदार्थों) का भण्डारण व क्रय-बिक्र किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 303(2),317(2) बीएनएस बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाक्ष्य ड्रमण्डगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमण्डगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.09.2026 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत लहुरिया दह के पास से 02 अभियुक्तों 1. श्रीनारायण जायसवाल पुत्र संगम लाल जायसवाल व 2. विनोद कुमार जायसवाल पुत्र राजबहोर जायसवाल निवासीगण भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मौके से 130 लीटर अवैध डीजल व डीजल के भंडारण हेतु गैलन व ड्रम बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।

................ पड़ोसी महिला पर चोरी का आरोप, किसान ने थाने में दी तहरीर। मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह चंदनपुर गांव निवासी एक किसान ने शुक्रवार के दोपहर थाने पहुंचकर पड़ोसी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर देकर चोरी का आरोप लगाया। किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र का आरोप है कि 23 सितंबर 2026 को वह खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान घर सुनसान देखकर पड़ोस की महिला घर में घुस गई और पत्नी का मंगलसूत्र, नथिया, पायल सहित घर में रखे 11,000 रुपये चोरी कर ले गई। आरोप है कि घटना के एक-दो दिन बाद चोरी हुई पायल की पहचान होने पर उसकी पत्नी ने पायल को अपना बताया। इसके बाद चोरी गए सामान की पहचान कर रामचंद्र ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.