सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में 108 मीटर की बनाई जाएगी रंगोली, बाइक रैली व पैदल मार्च का भी होगा आयोजन
मीरजापुर
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद में 06 अक्टूबर 2026 को स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में 108 मीटर व्यास परिधि में भव्य रंगोली बनाई जाएगी। रंगोली बनाने में प्राकृतिक फूल व प्राकृतिक रंगों आदि का भी प्रयोग किया जाएगा जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत व नारी सशक्तिकरण पर आधारित होगा। 17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगे के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रभारी अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए ने सभी सम्बन्धित विभागों, खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारियों के बारे में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने-अपने कार्यकर्ताओं को रंगोली बनाने व अन्य कार्य हेतु तैयार कर उन्हें प्रशिक्षित भी करें ताकि उपरोक्त तिथि को निर्धारित समय सीमा के अन्दर रंगोली बनकर तैयार हो सके। कार्यक्रम में 07 अक्टूबर 2026 को युवाओं में राष्ट्र भावना के दृष्टिगत भव्य तिरंगा बाइक रैली व पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में सभी प्रतिभागी हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे। पैदल मार्च में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व अन्य नागरिकों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दिनांक 26 सितम्बर 2026 को प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर भी रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर उसका फोटोग्राफ व वीडियो माई भारत पोर्टल के निर्धारित प्रारूप पर भरकर अपलोड कराना भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० कीर्ति कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.................... थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-171/2026 धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.09.2026 को उप निरीक्षक राजेश रमण राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अरविन्द उर्फ राजा पुत्र जितेन्द्र चौहान निवासी ढुटेर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
................. थाना चिल्ह पुलिस द्वारा पिकअप वाहन मे लादकर क्रूरता पुर्वक ले जा रहे पशु के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा तस्करी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.09.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम श्रीपट्टी के पास एक पिकअप वाहन सवार मो0 अली पुत्र रियाजु निवासी साहपुर चौसा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । बरामद पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक बान्ध कर ले जा रहे 04 राशि भैस बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
.............. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-71/2026 धारा 137(2),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.09.2026 को उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी शिवपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(2)ड,137(2),352,351(3) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.